दिल मेरा लूट गये, हँसते-हँसते
पैमाने टूट गये, हँसते-हँसते
पीने का शौक रहा हमें इस कदर
मयखाने छूट गये, हँसते-हँसते
महफ़िल में छाई रही ख़ामोशी
तराने फूट गये, हँसते-हँसते
दूरियाँ मंजूर नहीं मोहब्बत में
दिवाने रूठ गये, हँसते -हँसते
शमा जली ही नहीं रात भर
परवाने झूठ हुए, हँसते-हँसते