मेरे मेज पर सजी
तुम्हारी उस खुबसूरत
तस्वीर ने
कल मुझसे एक सवाल किया
" बहुत दिन हो गए
तुमने मुझसे कुछ कहा नहीं "
मैं स्तब्ध ... सोचता रहा
उस सवाल को ......!
मुझे निरुतर देख
फिर उसने कहा
" बहुत दिन हो गए
आईना देखे हुए "
फिर उसी लहजे में
" अब नहीं रही
जिन्दगी में
मोहब्बत की खुशबू ?
अब नहीं रहा
प्यार का वह पागलपन







